मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

राजपूत माँ महिला मंडल ने बांटे मास्क

मंडला। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते नगर की राजपूत माँ महिला मंडल द्वारा स्थानीय नेहरू स्मारक में मास्क वितरण किया गया। महिला  मंडल ने नेहरू स्मारक से नगर में प्रवेश करने वाले सभी आने जाने वाले राहगीरों को मास्क वितरण किया। यहां राहगीरों को इस कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और इसके रोकथाम के लिये सुझाव और समझाईश दी गई। समिति की महिलाओं ने आमजन से कहां कि अभी खतरा टला नहीं है। हमें सावधानी बरतनी होगी। तभी हम इस महामारी से जीत सकते है। घर से निकलते समय मुंह में मास्क लगाए, अपने हाथों को बार बार धोये, एक दूसरे से  दो गज की दूरी बनाकर रखने की बात कही। मास्क वितरण के दौरान राजपूत महिला मंडल की अध्यक्ष बबली सिंह, सुरेखा गौतम, संगीता सिंह परिहार, मीना राजपूत, सुश्री  रेखा सिंह, रंजीता कुशवाहा, संगीता गौतम, संध्या ठाकुर, चंद्रकांता परिहार, सीमा ठाकुर, पार्वती ठाकुर समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88