प्रदेश सरकार क्या सकलेचा पर केस दर्ज कराएगी ?: टीकाराम

जबलपुर। कोरोना काल की इस महामारी के दौर में राजनीतिक रस्साकशी सामने आने लगी है। एक दूसरे पर घात प्रतिघात की इस लड़ाई में राजनीतिक जमात का वह चेहरा सामने आ रहा है जो कभी भी इसकी एक अच्छी छवि जनता में प्रस्तुत नहीं कर सकता।
मध्य प्रदेश सरकार कोरोना पोजिटिव होने पर छुपाने वालों कानून के अनुसार केस दर्ज करती है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि किन्तु यही बात जब भाजपा विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान जावद विधानसभा से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना पॉजिटिव थे तो बगैर पी पी ई किट के विधानसभा में आकर 205 विधायको और प्रदेश की जनता को संक्रमण के खतरे में क्यों डाला गया। यदि सकलेचा संक्रमित थे या उनमें लक्षण थे। तो यह जानकारी उन्होंने और बीजेपी ने क्यों छुपाई? आमलोगों पर केस दर्ज करने वाली भाजपा सरकार क्या सकलेचा पर केस दर्ज निकलने की हिम्मत जुटा पाएगी?



