जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाइपलाइन का कार्य पूर्ण होने से नागरिकों को नहीं होगी पेयजल की समस्या: निगमायुक्त

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को उत्तम मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा रमनगरा ट्रीटमेंट प्लांट से बिड़ला धर्मशाला तक पेयजल आपूर्ति एवं गर्मी में होने वाली समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में सामान्तर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसका निरीक्षण निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं कन्सल्टेंट रोहित ग्रोवर के साथ किया। निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त ने कार्यपालन यंत्री एवं कन्सल्टेंट को उक्त कार्यो के महत्व को बतलाते हुए कहा कि सामान्तर पाइप लाइन शहर के नागरिकों के लिए अति आवश्यक सुविधाएँ हैं। इस कार्य से शहर के नागरिकों को ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्याओं से एक ओर निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर निगम प्रषासन की छवि भी आम नागरिकों के बीच बेहतर प्रदर्शित होगी। इसलिए इस कार्य को तत्काल पूर्ण कराया जाये। निरीक्षण के अवसर पर कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं कन्सल्टेंट रोहित ग्रोवर ने निगमायुक्त को अवगत कराया कि रमनगरा से बिड़ला धर्मशाला तक समानांतर पेयजल सप्लाई हेतु पाइप लाइन विस्तारीकरण के 80 प्रतिशत कार्य लगभग पूर्ण हो गये हैं। शेष 20 प्रतिशत के कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिये जायेगें। इस पर निगमायुक्त ने कार्यो में और अधिक तेजी लाने और यथाषीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पाइप लाइन विस्तारीकरण के कार्य के निरीक्षण के उपरांत रमनगरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और बारीकी से सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली तथा इस अवसर पर उन्होंने शहर के नागरिकों को आपूर्ति की जाने वाली स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और नजदीक से सिस्टम को समझा। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर की सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित तथा संचालित करते देखकर निगमायुक्त सिंह ने सराहना की। उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट परिसर की साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगाए गये पौधों के संबंध में भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रमनगरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट शहर के साफ स्वच्छ पर्यावरण के बीच स्थापित है जहॉं पर नगर निगम के जल विभाग द्वारा बेहतर और सुव्यवस्थित तरीके से प्लांट का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर प्लांट के तकनीकी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88