जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तर वेटलिफ्टिंग चयन प्रतियोगिता संपन्न

जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिला वेटलिफ्टिंग संगठन के सचिव जगदीश रजक एवं जागरूक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 14 सितंबर 2023 को युवा भवन सेठी नगर रामपुर जबलपुर में अंडर 18 बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग खेलो एमपी यूथ गेम्स की चयन प्रक्रिया हनुमान जी के पूजन के बाद प्रारंभ हुई l जिसमें कुलदीप सिंह बंसल, डॉ प्रशांत मिश्रा, बॉक्सिंग कोच परमजीत सिंह उपस्थित थे l चयन प्रक्रिया को संपन्न कराने में विक्रम अवॉर्डी दविंदर सिंह बंसल, ललित जॉन, अब्दुल रशीद, टी वेंकट रमन, अनुराग धन्यवाद, दीपक टिंगरे, रिमझिम वर्मा, गणेश कुशवाहा की भूमिका रही l यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर की थी इसके पश्चात चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे l चयनित खिलाड़ियों को जबलपुर वेटलिफ्टिंग संगठन के संरक्षक श्री अमिताभ जैन, उपाध्यक्ष श्री विंसेंट लाल, कोषाध्यक्ष श्री अमलेंदु वर्मा, श्री एस मुदलियार, सह सचिव श्री बी के अबस्थी, श्री संतोष शिवहरे, श्री सुनील सोनकर, मीडिया प्रभारी श्री शकील अनवर आदि ने शुभकामनाएं दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88