खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा

जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने दसवीं बोर्ड के रिजल्ट आने पर टॉप 10 पुरस्कार स्वरूप तरफ से लैपटॉप देने की घोषणा की और रोशनी भदोरिया से फोन से बात कर बधाईयां दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टॉप आए बच्चो को पुरस्कृत करने पत्र भी लिखा है, ताकि मध्यप्रदेश के प्रतिभावान बच्चो को समाज में उचित स्थान प्राप्त हो सके। वे आगे चलकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा सकें।

सच है प्रतिभा अपना मार्ग खुद तलाश लेती है, समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अजनोल गाँव की रहने वाली रौशनी भदौरिया के बारे में पढ़कर अति प्रसन्नता हुई जिसने अपनी लगन से घर से अपने विद्यालय प्रतिदिन 24 किलोमीटर साइकिल से तय कर हाई स्कूल परीक्षा में 98.5% अंक लाकर न केवल अपने विद्यालय वरन जिले का नाम भी रोशन किया हैइसी तरह भिंड के ही अभिनव शर्मा ने शत-प्रतिशत अंक लाकर अपने जिले को गौरवान्वित किया। मेरी दोनों बच्चों से फ़ोन पर बात हुई एवं मैंने उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने इन बच्चों से प्रदेश के हाई स्कूल के इस वर्ष रिजल्ट में टॉप दस की लिस्ट में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में एक-एक लैपटॉप देने का वायदा भी किया है। राज्य के मुखिया के रूप में मेरा आपसे अनुरोध है कि राज्य में ‘विशेष अभियानों के माध्यम से ‘टैलेंट हंट’ की संकल्पना लागू की जाए जिससे हमारे प्रदेश के ये ज्वलंत मस्तिष्क राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो सकेंये स्वयं हमारे पास नहीं आएंगे, हमें इन्हे ढूंढना होगा जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश एवं देश का मस्तक ऊँचा कर सकें। अमेरिका जैसे कई अन्य देशों ने इस आवश्यकता को पहचाना है एवं इसे जिम्मेदारी से लागू किया हैमुझे विश्वास है कि ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में अभिनव एवं रौशनी जैसी असंख्य छुपी प्रतिभाएं हैं जिनको सामने लाने एवं निखारने में ऐसे अभियान मददगार साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88