बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

चंद घंटो की बारिश से उफान मारने लगती है शहर की नालियां…

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

बालाघाट। नगरपालिका परिषद् की अव्यवस्थाओ के चलते बरसात का पानी अब लोगो के घरो में घुसने को आतुर है, जिससे लोगो को परेशानीया भी बढने लगी है। वही शहर के कई क्षेत्रो से ऐसी तस्वीरे सामने आती है जहां पानी लोगो के घरो में घुस चुका है। यह सब नगर पालिका की अव्यवस्थाओ का परिणाम है। यदि समय रहते शहर की नालियो की सफाई होती है तो शायद लोगो को परेशानी से नही उलझना पडता। किंतु नगर पालिका बालाघाट के पास साफ-सफाई कर्मचारियो की बडी फौज एवं स्वास्थ अमला होने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।
बात दे, 05 जुलाई को देर शाम हुई चंद घटो की बारिश से नगर का अधिंकाश हिस्सा जलमग्न हो गया। जिसका खामयाजा लोगो का भुगतना पड रहा है। वही कुछ तस्वीरे दिनदयाल पुरम कालोनी से भी सामने आई जहां कालोनी के वांशिदे परेशान नजर आये। बताया जा रहा है कि कालोनी के समीप सडक के किनारे पानी निकासी के लिये जो नाला बना हुआ है उसकी कई महिलो से सफाई नही हो पाई है। जिस कारण बारिश का पानी नाले के उपर होकर सडको से बहता हुआ लोगो के घरो में घुस रहा है। यही स्थिति हनुमान चौक, आम्बेडकर चौक, शहर के मुख्यमार्ग सुभाष चौक आदि जगहो पर देखने को मिली जहां पानी निकासी के लिये बनाई गई नालिया बंद होने से पानी सडको पर तैरता नजर आ रहा है। यदि इस प्रकार का आलम बना रहा है जल्द ही नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोगो की उंगली उठने लगेगी, अर्थात नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88