जबलपुर कांग्रेस कार्यालय बलदेवबाग में बजरंगदल द्वारा की गई तोड़फोड़ की घोर निंदा
दोषियों पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की माँग।

जबलपुर दर्पण । जबलपुर म॰प्र॰ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़ उनकी मानसिकता को दर्शाती है, वीर हनुमान बजरंग बली के नाम की आड़ लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता असमाजिक तत्वों के सामान कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए साफ दिखाई दे रहें है, जबकि बजरंग बली के नाम से इन्हें समाजिक रचनात्मक कार्य करने चाहिए लेकिन उस नाम का गलत फायदा उठाकर सरेआम प्रशासन की नाक के नीचे गुण्डागर्दी, तोड़फोड़ कर रहें है, यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ईशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया। आज बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़ जबलपुर के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जायेगा। देश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस घटना की घोर निंदा करता है, आज इन उत्पातियों ने यह बतला दिया कि आम जनमानस इन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर और दल पर प्रतिबंध की बात क्यों कर रहा है, इनका धर्म के नाम पर आतंक मचाना उद्देश्य बन गया है। बजरंग दल पर कड़ी कार्यवाही की माँग कांग्रेसजनों ने की है। कार्यवाही की माँग वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा, राजेन्द्र चैधरी, सरोज कांडा, दीपक सिंह राजपूत, दलवीर सिंह जस्सल, रूपलाल यादव, रीतेश गुप्ता, अन्नू यादव, पिंकी ठाकुर, कमला चैहान, उषा महाजन, रेखा फ्रांसेस, तरन कश्यप, राधा गुप्ता, संजय वर्मा, अक्षय विनोदिया, अनूप सिंह ठाकुर, अशोक प्रजापति, दयावंत राव, दिलीप कुरील, उमाकांत चैकसे, विकास कनौजिया, साकिर कुरैशी, सुमन जैन, हुबी खान, राजकुमार जैन, संजय जैन, श्याम सौलंकी, गुड्डा गोटिया, अनिल गुप्ता, नाटी बाबा, सुरेश राय, अजय ठाकुर, श्रीराम, संतोष रजक, सहित अनेकों कांग्रेसजनों ने की है।



