अपराध दर्पणखास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर जंगली जानवर ने किया जानलेवा हमला

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। दमोह जिले के सिग्रामपुर वन परीक्षेत्र के अंतर्गत देवतरा बीट में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर जंगली जानवर ने  हमला कर दिया। इस घटना में युवक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई हैं। हमले में घायल युवक ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया वही वन विभाग का अनुमान है इस तरह का हमला अक्षर भालू करते हैं भालू के पंजे लगने के कारण युवक का सिर व चेहरा में गम्भीर चोटें आई है  घायल युवक का नाम अमदर निवासी अन्नू सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जबेरा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार के बाद घर वापस भेज दिया है बताया जा रहा है गुरुवार की सुबह अन्नू अपने दोस्त आशीष के साथ देवतरा बीट के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गया था झाड़ियों में छुपे जंगली जानवर ने अन्नू पर हमला कर दिया हमला करते ही अन्नू ने बचाओ बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही पत्ती तोड़ रहे साथी आशीष ने तेज आवाज सुनते ही जोर जोर से चिल्लाते हुए पत्थर मारते हुए तेंदुआ को भगाकर घायल अन्नू की जान तो बचा ली लेकिन हमले में अन्नू बुरी तरह से घायल हो गया है जंगली जानवर के हमले की सूचना आशीष ने तत्काल ही ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्राम वासियों के द्वारा अन्नू को घटनास्थल पहुंचकर जंगली जानवर के हमले की सूचना वन विभाग एवं सिग्रामपुर चौकी मैं दी गई जिसके बाद घायल युवक को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं लाया गया जहां पर उपचार के बाद घायल युवक को घर वापस भेज दिया है। सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया अमदर निवासी अन्नू पर तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया है जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जबेरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां पर उनका उपचार के बाद घायल को घर वापस भेज दिया है वन्य जीव हमले से तात्कालिक उपचार के लिए सहायता राशि दी गई है जंगली जानवर के हमले से युवक के सिर व चेहरे गंभीर चोटें आई हैं इस तरह का हमला अक्सर भालू करते हैं और घायल युवक के सिर व चेहरे पर पंजे के निशान भी हैं तेंदुए या भालू के हमले पर्सन से बना हुआ है रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88