अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पेड़ से टकराई कार ,दो की हालत गंभीर

अनुपपुर विकास ताम्रकार।
अनूपपुर कोतवाली थानाअंतर्गत ग्राम धनगवां में हुई बड़ी कार दुर्घटना कार में 5 लोग थे सवार दो व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और तीन व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिर हैं जिनके सिर एवं पैर में चोंट आई है दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के मदत से धनगवां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा लाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन दो व्यक्तियों की गंभीर हालत को देखते हुए अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया एक व्यक्ति को सीने में अंदरूनी चोट आई है जिसके वजह से वह बोल नहीं पा रहा है और दूसरे व्यक्ति का सिर पर एवं पूरे चेहरे पर गहरी चोटे आई हैं । घटना शाम 7 बजे की बताया जा रहा है।



