माता पिता का आशीर्वाद ही देता है सुख समृद्धि

जबलपुर दर्पण। भारतीय संस्कृति हमारी विरासत है, गौ गंगा गायत्री के साथ प्रतिदिन मां पिता की आराधना करना चाहिए । माता पिता के आशीर्वाद से कोई भी शत्रु आस पास भी नहीं आता । बच्चों के जीवन में सुख समृद्धि ख्याति अर्जित करते हैं ।
पाश्चात्य सभ्यता को अंगीकृत करने के साथ भारत की मूल भावना को याद रखना चाहिए । सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक ऊर्जा संचार करना चाहिए । संस्कार धानी जबलपुर में जो संस्कृति की धारा निकलती है वो विश्व में फैलना चाहिए।
हमारी संस्कृति हमारी विरासत की रक्षा के लिए प पू महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज , राम भारती महाराज, स्वामी प्रकाशानंद जी, महंत योगी राजेश जी, साध्वी शिवानी, भागवताचार्य योगेन्द्र शास्त्री
के सानिध्य में जन्म दाता माता पिता की पूजन अर्चन किया ।
आयोजक श्री रमेश श्रीवास काका जी ने बताया कि हमारे बच्चे संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, संस्कृति और संस्कारो को याद दिलाना हमारा प्रथम कर्तव्य है ।
कार्यक्रम में रमेश श्रीवास काका जी , पार्षद प्रतिभा भापकर , दीपक सेठी, अविनाश गोल्हानी, अनुराग कामिनी सेन, सौरभ शिवानी शर्मा, नरेंद्र श्रीवास, हीरालाल शकुन श्रीवास, शिवम कुशवाहा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, कमल सिंह, आशीष रजक सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने माता पिता का षोडशोपचार पूजन अर्चन आरती कर स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
मंच संचालन विध्येश भापकर भजन आरती राम भजन मंडली ने किया ।



