कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी लिस्ट हुई जारी

जबलपुर दर्पण। आगामी होने वाले नगरी निकाय चुनावों के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के नाम से प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है जानकार सूत्रों की माने तो यह लिस्ट फर्जी हो सकती है इस सूची में मध्य प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव 2022 हेतु जबलपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्ड से पार्षद पद हेतु उम्मीदवारों का नाम प्रकाशित है इन नामों में 47 नंबर सेठ गोविंद दास बार्ड से जितेंद्र सिंह जित्तू, 28 जयप्रकाश नारायण रविंद्र गौतम, 52 मदन मोहन मालवीय संदीप सोनकर शैंकी, 36 मौलाना अबुल कलाम आजाद अयाज राईन, 23 बाल गंगाधर तिलक शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू, 39 चितरंजन प्रमोद पटेल आजाद अंसारी, 38 मोतीलाल नेहरू, 51 रविंद्र नाथ टैगोर निदा गुलाम हुसैन कोमल रैकवार, 56 शहीद अब्दुल हमीद, 59. अशफाक उल्ला खां आमीन कुरेशी, 40. डॉ जाकिर हुसैन फिरदोस शफीक हिना, 50. ठक्कर ग्राम 49. लाल बहादुर शास्त्री हामिद मंसूरी शायमा आजम अली खान एवं 41. संजय गांधी से निहाल मंसूरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
इस संदर्भ में नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस जारी लिस्ट को सिरे से नकारते हुए इसे फर्जी एवं आधारहीन सूचना कहा। और यह आरोप लगाया कि राजनैतिक विपक्षी दल भाजपा की यह साजिश हो सकती है जो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को किसी तरीके से छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नगर अध्यक्ष जगत बहादुर से अन्नू के नेतृत्व में पुलिस थाने में जाकर विधिवत शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।



