नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नरसिंहपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव के 57 एक्टिव केस
26 अगस्त तक कोविड- 19 के 12 हजार 322 सेंपल लिए- 11 हजार 153 सेंपल निगेटिव
नरसिंहपुर, 27 अगस्त 2020. जिले में 26 अगस्त तक कोविड- 19 के कुल 12 हजार 322 सेम्पल लिये गये। इन सेंपल की जांच के बाद 348 सेंपल पॉजीटिव, 11 हजार 153 नेगेटिव व 189 रिजेक्ट और 628 सेंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिले में 348 सेंपल पॉजिटिव पाये गये, जबकि कोरोना के 289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 57 एक्टिव केस हैं।



