कलेक्टर ने खाद वितरण का लिया जायजा

उमरिया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने अचानक मानपुर सोसाइटी पहुंचकर वहां पर चल रहे खाद वितरण की जानकारी ली एवं कृषि विभाग तथा सहकारिता विभाग के स्थल में तैनात अमले को सेवा सहकारी समिति मानपुर की वितरण पंजी में दर्ज प्रत्येक किसान को खाद उपलब्ध कराने हेतु मौके से निर्देशित किया गौरतलब हो कि इन दिनों मानपुर मुख्यालय सहित समूचे क्षेत्र में रासायनिक उर्वरक यूरिया डीएपी आदि का आसन्न संकट है तथा सहकारी समितियों में खाद का स्टाक उपलब्ध नहीं है जिससे क्षेत्र का अन्नदाता परेशान हैं और यूरिया की एक-एक बोरी के लिए हाहाकार और मारामारी मची हुई यहां तक की लोगों को ₹500 प्रति बोरी कि दर से देने पर भी यूरिया नहीं मिल पा रही और बाजार में भी यूरिया उपलब्ध नहीं है जिन व्यापारियों के पास है तो वह मौके का फायदा उठाकर किसानों को महज ₹267 प्रति बोरी की कीमत का यूरिया रुपए 550 में दे रहे वह भी गुणवत्ता विहीन है किसानों का कहना है कि बाजार में उपलब्ध यूरिया खेत में छिड़काव करने पर घुलता ही नहीं यानी खराब क्वालिटी का है ऐसा कुछ किसानों का कहना वही मानपुर सोसाइटी के सूत्रों की माने तो यहां पर मध्य प्रदेश राज्य विपणन सहकारी विभाग के खाद वितरण गोदाम से महज 169 बोरी यूरिया प्राप्त हुआ था और लेने वाले किसानों की संख्या 500 के आसपास थी ऐसे में प्रत्येक किसान को यूरिया की एक बोरी भी उपलब्ध करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है और अन्नदाता आज 15 दिनों से भी ज्यादा समय से खाद वितरण केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं चुकी धान की फसलों में यूरिया के छिड़काव का यह पीक टाईम चल रहा है और फसलों में इसका छिड़काव बेहद जरूरी है ऐसे में यूरिया की अनुपलब्धता किसानों के लिए किसी आसन्न संकट से कम नहीं जिसका फिलहाल कोई माकूल हल भी नहीं दिखाई देता ऐसे में आज अचानक डीएम महोदय की गाड़ी जब वहां से गुजरी तो वे केंद्र पर किसानों की भीड़ देख वाहन रोककर मौके से पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ खाद लेने कहा वितरण केंद्र में मौजूद अमले को उन्होंने प्रत्येक किसान के आधार कार्ड व पीओएस मशीन पर फिंगर लगाए जाने के पश्चात उन्हें फिलहाल एक-एक बोरी यूरिया वितरण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत उमरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता एसडीएम मानपुर सिद्धार्थ पटेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनंद राय सिन्हा भी मौजूद थे। यहां पर उन्होंने किसानों से चर्चा भी की व शीघ्र ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया आदि खाद उपलब्ध कराने को कहा अब आगे देखना होगा की आज महीनों से यूरिया की जो किल्लत अन्नदाता के सामने आन खड़ी है जिले के प्रशासनिक मुखिया के दौरे से क्षेत्र के किसानों की समस्या का कितनी जल्दी हल निकल पाता बहरहाल वितरण केंद्र में सैकड़ों किसान मौजूद थे जिनमें से यूरिया की बोरियां दर्ज नामों के आधार पर किसानों को दे दी गई और स्टॉक खत्म भी हो गया शेष किसानों को मुंह लटका कर ही खाद वितरण केंद्र मानपुर से वापस लौटना पड़ा। फिलहाल यहां पर यह जन चर्चा है की कलेक्टर महोदय के संज्ञान में खाद की कमी का मामला आने से शीघ्र ही इसकी भरपाई हो सकेगी जिसका की किसानों को आज इंतजार और दरकार है।



