स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया मोटिवेट

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शासन की योजना अनुसार दिनांक 17 जुलाई से 19 जुलाई तक माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा स्कूल चले हम अभियान चलाया गयाl जिसके अंतर्गत सभी शासकीय शालाओं के अध्ययनरत बच्चों को स्कूल आने, पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला कन्या उर्दू नया मोहल्ला और शासकीय माध्यमिक शाला हिंदी गोहलपुर में बच्चों के बीच उपस्थित रहकर रॉबर्ट मार्टिन को बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा करने का अवसर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत मिला l जिसमें दोनों ही स्कूलों में उपस्थित रहकर बच्चों को स्कूल आने और पालकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने, अध्ययन करने और खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया l जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेl इस अवसर पर दोनों ही शालाओं के सभी शिक्षक बच्चे और पालक उपस्थित रहेl इस अवसर पर रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, इकबाल खान उपस्थित रहे l



