ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

मण्डला। ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन ब्लॉक शाखा नारायणगंज प्रांत अध्यक्ष डी.के सिंगौर की अगुवाई में दिनांक 7 10 2020 को पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के सामने किया गया जिसमें एनपीएस हटाओ ओपीएस लाओ के बुलंद नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर अन्य विभाग के कर्मचारी एवं टीचर एसोसिएशन के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा यह संकल्प लिया गया की जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होती तब तक क्रमिक धरना चलता रहेगा सैकड़ों पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के नाम डाले गए आज के कार्यक्रम में उपस्थित डीके सिंह गौर प्रांत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, मंडला ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नामदेव, नैनपुर से संजीव सोनी प्रांतीय प्रवक्ता एवं बीजाडांडी से सलिल तिवारी, कार्यकारी ब्लॉक शाखा नारायणगंज से सुभाष कुमार साहू, अध्यक्ष रामकिशोर तिल सिया, सहदेव मरावी, राकेश बिरथरिया, किशनलाल वरकडे, बृजलाल मरावी, स्वदेश साहू, अजय मरावी, विपिन यादव, उमेश यादव, कमलेश मरावी, श्रीमती रानू बहन, श्रीमती सारिका पटेल, श्रीमती लवीना मार्को, श्रीमती अंजना उईके, श्रीमती धनेश्वरी, अशोक अर्शिया, बीआरसी नरेश संयम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज से डॉक्टर कोल डॉ गौरव त्रिपाठी एवं समस्त समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज से विशेष योगदान रहा।



