अनूपपुर विधानसभा उपनिर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी ने जारी की अधिसूचना

“विधानसभा उप निर्वाचन-2020”
अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर
अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में उपनिर्वाचन-2020 हेतु रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर कमलेश पुरी ने अधिसूचना जारी कर दी है। आज से नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग आफिसर को या सहायक रिटर्निंग आफिसर भागीरथी लहरे को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 09 अक्टूबर, 2020 (शुक्रवार) से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे पूर्वाह्न और 3 बजे अपराह के बीच न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कक्ष अनूपपुर मे परिदत्त किये जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारुप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेगे।
नामनिर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिये न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कक्ष अनूपपुर मे 17 अक्टूबर, 2020 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे लिये जायेंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो, विनिर्दिष्ट अधिकारियों में से किसी को कार्यालय में 19 अक्टूबर, 2020 (सोमवार) को 3.00 बजे अपराध के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। 03 नवम्बर 2020 (मंगलवार) को प्रातः 700 बजे और सायं 6:00 बजे के बीच मतदान होगा।
नाम निर्देशन प्रक्रिया सम्बंधी दिशानिर्देश-निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार नाम निर्देशन की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी। प्रत्याशी ऑनलाइन फ़ॉर्म भरकर भी उसका प्रिंट अपेक्षित दस्तावेज़ों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कर सकेंगे। शपथ पत्र ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे, प्रत्याशी ऑनलाइन भरे फ़ॉर्म का प्रिंट लेकर नोटराइज कराकर सबमिट कर सकेंगे। सिक्योरिटी डिपॉज़िट की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध होगी। नाम निर्देशन के दौरान प्रत्याशी के साथ अधिकतम 2 व्यक्ति रह सकेंगे। नाम निर्देशन के दौरान अधिकतम 2 वाहनो की अनुमति होगी। इसके साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अन्य समस्त प्रावधानो का पालन करना होगा।



