सड़कों पर दिखी सनातन वैदिक संस्कृति की झलक

आज नगर की सड़कों पर आर्य समाज द्वारा निकाली गई आर्य शोभा यात्रा ने सनातन वैदिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। जिसमें आर्य वीर दल, आर्ष गुरुकुल मंडला और नर्मदापुरम के ब्रम्हचारियों द्वारा लाठी, तलवार, आसन, प्राणायाम आदि की प्रस्तुतियों ने राहगीरों का मन मोह लिया। आर्य कन्या और बालक शाला के बच्चो के हाथों मे महर्षि दयानंद के संदेश और वेद के मंत्र की तख्तियां थी। सभी महिला और पुरुष भारतीय वेशभूषा में नजर आए। कुछ बालकों ने श्रीकृष्ण, श्रीराम, महर्षि दयानंद, स्वामी विरजानंद का रुप धारण किया था, जो जनाकर्षण का केंद्र रहे। बग्घी पर सवार आचार्य वागीश जी, स्वामी ऋतस्पति जी और दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री विनय आर्य जी जगह जगह पर स्वागत सत्कार किया गया। श्याम बैंड और दुलदुल घोड़ी की प्रस्तुतियां आकर्षक रहीं। चलित यज्ञ की झांकी और म दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद आदि के बड़े चित्र भी प्रदर्शित किए गए। शोभा यात्रा रसल चौक, पुराना बस स्टैंड, नगर निगम चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, करमचंद चौक, नौदरा ब्रिज होते हुए आर्य समाज दयानंद भवन मे समाप्त हुई। इसमें सेवानिवृत्त आईजी वेद प्रकाश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग मप्र, श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति, आर्य प्रतिनिधि सभा नागपुर से पधारे प्रभा शंकर तिवारी, प्रभात नायक, सुदर्शन आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जन सम्मिलित रहे।



