स्लीमनाबाद में 1.264 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी जबलपुर दर्पण । थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक आरोपी से 1 किलो 264 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है।कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक सुदेश समन व उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी सोनेलाल पिता घिसल उर्फ घीसला (41), निवासी ग्राम इमलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके कब्जे से गांजा जब्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुदेश समन के साथ सउनि जुबेर अली, आरक्षक सौरभ पटेल, राजेंद्र उइके, विशाल शिवहरे और आशीष पटेल की अहम भूमिका रही।



