बसपा की चुनावी बैठक में कमेटियाँ घोषित, सभी वार्डों में उम्मीदवारों के चयन करने के दिये निर्देश

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज भानतलैया पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी बालकिशन चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि वार्डों से पार्षद दावेदारों के पैनल तैयार करें, पहली सूची जल्द ही जारी होगी, बसपा ने आज 20 वार्डों के पैनल तैयार कर भोपाल कार्यालय भेज दिया है, बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने नगर पालिका, नगर परिषदों की चुनाव कमेटीयों की घोषणा करते हुये, सिहोरा, पनागर, पाटन, बरेला, मंझोली, कटंगी, शहपुरा के लिए बसपा के वरिष्ठ नेताओं को जबावदारियां देते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुये, चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिये हैं जिसमें बसपा के प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीयों के कार्यक्रम दिनांक 20 जून से शुरू हो जायेंगे, जो 3 जुलाई तक चलेंगे, बसपा ने पूरी दमदारी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करने पदाधिकारीयों और उम्मीदवारों को जरूरी रणनीति बनाकर काम करने का आवहन किया है, आज बैठक में बसपा के बालकिशन चौधरी,राकेश चौधरी, एड लखन अहिरवार, एड दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे, डॉ सतपाल सिंह, रामराज राम, ओम समद, भोले शंकर, संदीप सूर्यवंशी, नीरज चौधरी, इंजी राजेश सिंह, महेंद चडडा, जानकी प्रसाद, सिकंदर अलि, आशा गोटिया, रेशमा चौधरी, ईश्वरी बौद्ध, नरेंद्र बेन, लछमन चौधरी, एड राकेश चौधरी, लछमण समुंदरे, रिषभ साठे, नरेंद्र चौधरी, देवी सिंह, शिव प्रकाश, सीमा सागर, गायत्री बंशकार, कुसुम अहिरवार, ज्योति वर्मा, विनोद अहिरवार, गेंदालाल अहिरवार, गोविंद चौधरी, राजकुमार सम्राट, दिलीप चंद, आनंद कुशवाहा, सचिन बंशकार, छोटे लाल, महमूद भाईजान, शंकर बेन, पवन राणा, नवीन चौधरी, महेंद वंशकार, राजेश साहू,बाबू बंशकार, राजेश कोल, रूकमणी चौरसिया, रश संजय चौधरी, राजेंद चौधरी, किसन पंत, प्रेम लाल, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे



