मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलती हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं : पट्टा

वनांचल में सम्पन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता-बिछिया विधायक ने किया पुरुस्कार वितरण

मण्डला। जिले के सुदूर वनांचल में भी क्रिकेट के प्रति जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिल रही है। मवई विकासखंड के ग्राम हर्राटोला में विगत एक माह से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन किया गया। समापन अवसर पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मैच मोतीनाला व केवलारी कला के बीच खेला गया जिसमें केवलारी कला की टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया और प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 62 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम केवलारी कला को 30 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार सहित ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही उपविजेता को 15 हजार की नगद राशि सहित ट्रॉफी प्रदान की गई। विधायक श्री पट्टा ने पुरुस्कार वितरण के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और वनांचल क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों से आगे आकर जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं निकलती हैं और यही प्रतिभाएं देश विदेश में अपने क्षेत्र अपने गांव का नाम रोशन करते हैं। हमारी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने खेलों के प्रति काफी काम करने की योजनाएं बनाई थी जिसके तहत मण्डला जिले में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था लेकिन कुछ लोकतंत्र के गद्दारों ने जनता की चुनी हुई कमलनाथ सरकार गिरा दी वरना आज हमारे क्षेत्र में भी बेहतरीन खेल सुविधाओं के लिए काम होता। विधायक श्री पट्टा ने सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया और इसी तरह खेल भावना के साथ निरंतर खेलते रहने की अपील भी की।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा, संजय भलावी, बोधु मरावी, शिवकुमार मरावी, अमरु सिंह तेकाम, भोजराज धुर्वे, अमरलाल यादव, अमरु बंजारा, मंगल सिंह परते, गोकल मार्को, शिव तेकाम, भगत उइके, रामा मार्को, परम पन्द्रे, बिरझु धुर्वे, मनोहर परते, तितरा धुर्वे, हजारीलाल परते, शिवलाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88