कटनी दर्पण

फोटो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी से 90 हजार रुपए ऐंठे

कटनी जबलपुर दर्पण । कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यापारी को ब्लैकमेल कर 90 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कुठला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही निवासी प्रियेस अग्रवाल (35 वर्ष), पिता केदार प्रसाद अग्रवाल, जो किराने का व्यवसाय करते हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पहचान तीन वर्ष पहले नेहा नामक युवती से हुई थी। नेहा के माध्यम से उनकी पहचान पूजा चौधरी नाम की लड़की से भी हुई थी।
29 अक्टूबर की शाम जब प्रियेस ने नेहा को फोन कर किसी लड़की से मिलने की बात कही, तो उसने कहा कि कोई लड़की उपलब्ध नहीं है, परंतु पूजा से बात करती हूं। लगभग एक घंटे बाद पूजा का फोन आया और उसने खुद को लड़की बताते हुए लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वर्मन ढाबा के सामने बुलाया।

शिकायत के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे प्रियेस वहां पहुंचे, तो नेहा, पूजा और दो अन्य लड़कियाँ—भूमि गर्ग और गीतांजली श्रीवास्तव—मौजूद थीं। नेहा ने कहा कि इनमें से किसी एक को चुन लो। प्रियेस को भूमिका पसंद आई और नेहा ने एक कमरे की चाबी किसी हरान खान नामक युवक से मंगवाकर कमरा खुलवाया। जब प्रियेस और भूमिका अंदर बैठे ही थे, तभी हरान अपने दो साथियों के साथ कमरे में घुस आया और दोनों की फोटो खींच ली। विरोध करने पर आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड न बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद हरान खान, मोनू उर्फ शाहिल, अनिकेत, शिवम, समीर मलिक और समीर खान नाम के लड़कों ने मिलकर प्रियेस को धमकाया और कहा कि यदि पासवर्ड नहीं बताया तो फोटो वायरल कर देंगे। डर के कारण प्रियेस ने पासवर्ड बताया, जिसके बाद मोनू ने गीतांजली नामक लड़की के खाते में कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके अलावा आरोपियों ने प्रियेस की जेब में रखे 3000 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी छीन लिए और सभी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद प्रियेस अग्रवाल अपने पिता के पास बरंगवा स्थित सौरभ चौधरी अस्पताल पहुंचे और उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने कुठला थाने में लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88