कटनी दर्पण

विशालकाय अजगर का किया रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा जंगल में

मनीष श्रीवास कटनी जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में विगत दिवस एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से हडकम्प मचा गया। इस घटना की जानकारी तत्कालीन पशु प्रेमी अमिता श्रीवास को दी गई। जिसका फार्म हाउस में पहुंच कर रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1:00 बजे के दौरान ग्राम छोटे केलवारा जिला कटनी से सूचना प्राप्त हुई थीं कि एक फार्म हाउस में विशालकाय अजगर कही से आ गया है । और उसने दो बड़े मुर्गे फार्म हाउस के खा लिए है । सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थान पर पहुंचकर अजगर का बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। और पशु प्रेमी जितेंद्र बर्मन की सहायता से उसे सरसवाही के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
आप सभी को बता दे कि बारिश के दौरान इन वन जीवों का भ्रमण, विचलन भोजन की तलाश में रहवासी क्षेत्रों तक जा पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा एवं उपचार पशु प्रेमी गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास के द्वारा विगत लम्बे समय से लगातार किया जा रहा हैं। आज के समय में जहां लोग इन्हें देख कर कतराते हैं वहीं इस युवती ने समाज और क्षेत्र में सक्रिय होकर अपना योगदान प्रदान कर रही हैं।
ऐसे वन जीवों एवं पशुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग के रेंजर बीट प्रभारी की होती हैं। लेकर क्या इन सभी के द्वारा अपने कार्य का सही निर्वहन किया जाता हैं। ये तो समय और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। पर सवाल ? भी खड़े करता है।
जिला उच्च अधिकारी इस प्रकार के कार्य में इस युवती को सहयोग एवं उचित व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें। तभी इन जीव जंतुओं, सहित अन्य वन पशुओं की रक्षा, सुरक्षा अधिक हो पायेगी और जीव जंगल में सुरक्षित रहे पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88