मध्य प्रदेशसतना दर्पण

नव युवकों को खेल प्रतिभा में जौहर दिखाने एकेडमी से मिलेगा लाभः धर्मेश

गोवर्धन गुप्ता मैहर । शहीद स्वर्गीय बबलू मार्टिन के स्मृति में मैंहर खेल मैदान में 17 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था जिसके संरक्षक मैहर के युवा समाजसेवी मां शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी के छोटे अनुज सुमित पांडे द्वारा क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित किया गया इसमें करीब 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें आज टूर्नामेंट के समापन समारोह में फाइनल मैच मैहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोबरी और फ्रेंड्स क्लब मैहर सीनियर टीम के मध्य खेला गया इसमें गोवरी की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर जो 127 रन बनाए वही 127 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब 15 ओवर में आठ विकेट गवांकर केवल 110 रन ही बना सकी और गोबरी टीम 17 रनों से विजई रही समापन समारोह के मुख्य अतिथि रमेश पांडे बम बम महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेश घई विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया ,नितिन ताम्रकार, पद्मा कांत मुनि चौरसिया ,प्रभात द्विवेदी, मैहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनुपम सोनी, गौरव विक्की चौरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, संजू जादवानी, राम सिंह ,भैया नीरज गर्ग एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शमशेर खान पप्पू मिस्त्री मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन करते हुए लक्ष्मी अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया विजेता टीम गोबरी को ₹21000 नगद पुरस्कार एवं स्वर्गीय महेश राज पांडे की स्मृति में चमचमाती हुई ट्रॉफी भेंट की गई विजेता टीम फ्रेंड्स क्लब ₹11000 नगद एवं उपविजेता की ट्रॉफी अतिथि द्वारा भेंट की गई इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच गोबरी टीम के दारा सिंह रहे जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त छक्कों की शॉर्ट का जौहर दिखाया बेस्ट बॉलर का पुरस्कार फ्रेंड्स क्लब के अभिजीत मिश्रा जीतू को दिया गया जिन्होंने 10 विकेट लेकर बेहतर बॉलिंग का प्रदर्शन दिखाया बेस्ट बैट्समैन का खिताब फ्रेंड्स क्लब जूनियर टीम के दीपक सिंह को दिया गया एवं मैन ऑफ द सीरीज के हकदार फ्रेंड्स क्लब सीनियर के विकास मौर्य रहे इसके अतिरिक्त मंचे से पत्रकारों का भी सम्मान किया गया जिसमें गोवर्धन गुप्ता, रविंद्र सिंह ,सावन जायसवाल अल्ताफ अहमद राजू, बबलू रजक, तनवीर खान का सम्मान किया गया इस अवसर पर विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया द्वारा खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उन्होंने कहा कि हमें शहर के साथ-साथ गांव की प्रतिभा को भी प्रदर्शन दिखाने का अवसर प्रदान करना चाहिए और गांव में छुपी प्रतिभा को दिखाने के लिए मैहर में एक एकेडमी बनाई जाना उचित होगा एवं खेल मैदान को भी सुसज्जित बनाने एवं राजनीतिक कार्यक्रम से खेल मैदान को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेश घई द्वारा कहां गया कि खेल में हार जीत से हमेशा सिख लेनी चाहिए क्योंकि हार जीत का मतलब निराशा नहीं होता उससे जबकि जीत के लिए सबक सीख कर आगे बढ़ने की तरक्की के रास्ते तैयार करना चाहिए इसके अतिरिक्त मई महीने में मैहर में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मैहर में ही एकेडमी खोली जाएगी जिसमें अमित मिश्रा द्वारा अपनी सेवा खिलाड़ियों को दी जाएगी और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रयास धर्मेश घई द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शमशेर खान पप्पू मिस्त्री फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88