मध्य प्रदेशसतना दर्पण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया का बयान भारतीय संस्कृति पर हमला हैः अनुपम सोनी

मैहर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने जिस प्रकार से घटिया बयान बाजी करते हुए आर एस एस संघ परिवार व भारतीय जनता पार्टी पर चंदा वसूल कर दारु पीने का आरोप लगाया है वह बिल्कुल निराधार है ।
आज प्रभु श्री राम के श्री अवधपुरी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसमें भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक माताएं बहने नन्हे मुन्ने बच्चे बढ़-चढ़कर समर्पण निधि भगवान के मंदिर के लिए समर्पित कर रहे हैं ।इससे ऐसा लग रहा है कि वास्तव में भारत की भूमि पर पुनः राम राज्य की स्थापना हो रही है जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है।
आज भाजपा मंडल मैहर अध्यक्ष अनुपम सोनी ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है की इतिहास के 500 साल के बाद भारत वर्ष की पावन धरा पर आज पुनः रामराज्य की स्थापना हो रही है। जो कि भारतीय संस्कृति के लिए एक उत्सव की तरह होना चाहिए ।यहां किसी नेता किसी दल या किसी व्यक्ति विशेष को इस तरह के घटिया बयान देने की लिए आगे नहीं आना चाहिए?अनुपम सोनी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया से यह सवाल किया है क्या आपके अंदर भारतीय संस्कृति पूरी तरह से घुट घुट कर खत्म हो गई है। आप प्रभु श्री राम के भक्तों पर सच्चे सिपाहियों पर जो आज घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके एक एक अंश को प्रभु श्री राम के मंदिर में लगाने के लिए आग्रह कर रहे हैं ।आपने अपनी घटिया राजनीति के लिए उनकी मेहनत व उनकी ईमानदारी को निशाना बनाया है। आप क्या केवल एक नेता तक सीमित हैं क्या आपके अंदर हिंदू संस्कृति कहीं नहीं है। वास्तविकता यह है की प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इसी मप्र कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सोने की ईंट के समर्पण की घोषणा की हुई है । इसी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये समर्पण निधि भगवान श्री राम के मंदिर के लिए दान की है ।इसी कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व अमरपाटन के पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह जी ने भी एक लाख ग्यारह हजार रुपये समर्पण निधि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए दान की हुई है। क्या आप अपने ही घर में अपने वरिष्ठ नेताओं से कुछ सीखना चाहेंगे? अंत में अनुपम सोनी ने कहा की प्रभु श्री राम के भक्तों पर व भारत भूमि पर जन्मे भगवान श्री राम के अवतार पर कोई अगर उंगली उठाएगा तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88