सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर के पहले डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर का शुभारंभ

शशांक पटैरिया चंदेरी अशोक नगर । नागरिक सुविधा केंद्र (सीएससी) के द्वारा जिला अशोकनगर के पहले ई स्टोर डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर का शुभारंभ ईसागढ़ में वीएलई राम सिंह जी द्वारा किया गया है।
जिसका उद्घाटन सी एस सी प्रमुख श्री दिनेश त्यागी
सी एस सी mp प्रमुख श्री कमलेश बंजरिया जी की online उपस्तिथि में (virtual inugration) के द्वारा किया गया।सीएससी जिला प्रवंधक श्री दीपक दुबे और डिजिटल कैडेट इस अवसर पर उपस्तिथ रहे।
इस सेंटर के द्वारा जिले के ग्रामीण इलाकों के ई स्टोर पर दैनिक उपयोग की बस्तुओं की ऑनलाइन डिलेवरी गांव-गांव की जायेगी।दीपक दुबे जिला प्रबंधक सीएससी ने बताया इसी तरह ई ग्रामीण स्टोर जिला अशोकनगर के अन्य ब्लॉक में भी ओपन किये जायेंगे।साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेंगा। तथा ग्राम वासियों को अच्छी क्वालिटी का उचित दाम में समय पर सामान मिलने लगेगा !



