जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंद्रीय आवास एवँ शहरी विकास मंत्री से भेंट कर सांसद ने सौंपा मांग पत्र

जबलपुर दर्पण। जबलपुर को न्यू ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित किये जाने के हेतु केंद्रीय आवासन एवँ शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी से सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली में भेंट कर मांग पत्र सौंपा।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जबलपुर अपनी विशिष्टताओ और अपेक्षित संशाधनों की समृद्धता के कारण ग्रीन फील्ड सिटी के मापदंडों को पूरा करता है साथ ही महाकौशल क्षेत्र के विकास के लिए इसे ग्रीन फील्ड सिटी बनाया जाना आवश्यक है। जबलपुर को ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित किये जाने हेतु तय किये प्रस्ताव में नगर निगम सीमा के अंदर 332 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है और प्रस्तावित स्थल नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट के समीप स्थित है साथ ही यहाँ विधुत और जल की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। यहाँ से ही मप्र की सबसे बड़ी रिंग रोड गुजरेगी और यह प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के समीप होने के साथ ही ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन से 3 किमी और डुमना एयरपोर्ट से 14 किमी की दूरी पर स्थित है। जबलपुर औधोगिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, यहाँ टेक्सटाइल उद्योग की अपार संभावना है और यहाँ कुशल श्रमिको की उपलब्धता भरपूर है जो किसी भी उद्योग के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है । मध्य भारत में रेडीमेड गारमेंट की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जबलपुर महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यहाँ पूर्व से ही रेडीमेड गारमेंट्स की 257 इकाइयां है जिनमे लगभग 5 हजार लोगो को प्रत्यक्ष एवँ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है और यदि ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में इसका विकास होगा तो लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही निवेशक भी यहाँ आएंगे। जबलपुर लगभग देश के मध्य में स्थित है और इसी 200 किमी की परिधि में चार नेशनल पार्क जिनमे कान्हा, पेंच, बांधवगढ और मुकुन्दपुर है साथ ही इसके पास ही खजुराओ, पचमढ़ी, अमरकंटक, चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध वाटर फॉल भेड़ाघाट भी जबलपुर में स्थित है।
श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा जबलपुर को यदि ग्रीन फील्ड सिटी के रूप के लिए चुना जाता है तो यहाँ रोजगार के साथ साथ औद्योगिक विकास, पर्यटन और ग्रीन फील्ड सिटी की संकल्पना के सम्पूर्ण उद्देश्य की पूर्ति निश्चित रूप से पूर्ण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88