जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर खेल शिरोमणि सम्मान जबलपुर के खेलों के पि‍तामह बाबूलाल पाराशर को मरणोपरांत प्रदत्त

जबलपुर दर्पण। महाकोशल क्रीड़ा परिषद और नगर पालिक निगम जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित महापौर खेल रत्न अलंकरण समारोह 2023 में महापौर खेल शिरोमणि सम्मान जबलपुर के खेलों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बाबूलाल पाराशर को मरणोपरांत प्रदान किया गया। स्वर्गीय पाराशर के परिवार की ओर से यह सम्मान उनके नातीद्वय लोकप्रिय चिकित्सक डा. परिमल स्वामी और बिजली कंपनियों के जनसम्पर्क अध‍िकारी पंकज स्वामी ने हॉकी के ओलंपियन अर्जुन अवार्डी पद्मश्री एमपी गणेश से ग्रहण किया।
उल्‍लेखनीय है कि बाबूलाल पाराशर हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद के मित्र व समकालीन थे। स्वर्गीय पाराशर ने जबलपुर में खेलों के विकास, खेलों के इतिहास व संदर्भों को मूल्यवान बनाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जबलपुर को खेलधानी की पहचान दिलवाने में अप्रतिम योगदान दिया। बाबूलाल पाराशर मध्यप्रदेश क्रीड़ा परिषद के फाउंडर सदस्य रहे। परिषद की स्थायी समिति के सदस्य रहने के दौरान स्वर्गीय पाराशर ने जबलपुर के सर्वाध‍िक खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री चंद्रकुमार भनोत, डा. राजेश धीरावाणी, सौरभ नाटी शर्मा, एमआईसी सदस्य हेमलता दिनेश सिंगरौल, महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डा. प्रशांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88