डीजी मिनलरल्स कम्पनी ने शांति धाम परिसर में कराई तार बारी

मुहल्ले वाले अब शव लेकर दाहसंस्कार करने के लिए फिरते हैं इधर उधर
अधिकारी जान कर बने अनजान
जबलपुर दर्पण अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर।
लवकुशनगर में इस समय डी जी मिनरल्स कम्पनी का आतंक है पैसे की दम पर जहां चाहे वही अतिक्रमण कर लेती है और अतिक्रमण क्यों करे जब अधिकारियों को कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करते समय ध्रतराष्ट्र जो बनना पड़ता है तो कम्पनी तो नगर की जनता के साथ गलत करेगी ही न नही तो कम्पनी के खिलाफ अधिकारी क्यों नही कार्यवाही करते है कम्पनी ने खसरा नम्बर 593 में लगभग 11 हैक्टर पहाड़ी लीज कराई थी जिसमे कम्पनी ने अपनी जमीन के साथ गायत्री मंदिर के पीछे नगर परिषद लवकुशनगर द्वरा बनवाये गये शांति धाम में भी अतिक्रमण कर लिया है अब मुहल्ले के लोग अपने परिजनों के शव दाह संस्कार करने के लिए इधर उधर घूमते नजर आते है जब प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर दाह संस्कार करने के लिए सुविधा कराई थी लेकिन कम्पनी के मालिक की नजर वह पवित्र जगह भी नही बची और उसने उस जगह पर भी तार बारी कराली ।इतना ही नही मुहल्ले वालो ने विगत वर्ष पहले इस पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों के यंहा की थी लेकिन शिकायतों में कार्यवाही तो दूर अधिकारी अपना पेट भर लेते है आखिर अधिकारी जनता के साथ धोखा कर कम्पनी का साथ क्यो देते है यह बात समझ से परे है।



