श्रीमती अर्चना अग्रवाल भाजपा महिला वर्ग मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा महिला वर्ग मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा मप्र में जबलपुर से श्रीमति अर्चना अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमति अर्चना अग्रवाल को महिला मोर्चा में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी पराँजपे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



