धान की गहनी कार्य में लगे थ्रेसर के सेंसर गर्म होने से निकली चिंगारी,भड़की आग


आगजनी की घटना से किसान को हजारों का नुकसान।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर उप जेल बिल्डिंग के पास रखी एक किसान की धान जलकर नष्ट हो गई है। जानकारी में बताया गया कि डिंडोरी निवासी जयसिंह पाराशर की खलिहान में रखी सैकड़ों पूरी धान इकट्ठा खलिहान में रखा हुआ था, गहनी कार्य के लिए किसान ने थ्रेसर व मजदूरों को भी बलवाया था। कुछ टाइम गहनी करने के बाद आगजनी की घटना हो गई और किसानों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे ओर बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया जिससे,ज्यादा क्षति किसान को नहीं हो पाई है।
- सेंसर गर्म होने से निकली चिंगारी। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थ्रेसर मशीन ट्रैक्टर के साथ गहनी का कार्य में लगा हुआ था, चलते चलते लगभग 11:30 बजे के आसपास थ्रेसर मशीन के सेंसर से चिंगारी निकलना शुरू हो गई और चिंगारी कल्याण में रखी धान के गड्ढों में जाकर पढ़ रही थी और अचानक आग के गुब्बारे दिखाई देने लगे, और दुआ आसपास के एरिया में फैलने लगा, जब तक कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग अपनी चपेट में धान के गड्ढों को पूरी तरह ले चुका था। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के प्रयास भी किए गए, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हो गए थे ,घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है, किसान ने क्षतिग्रस्त फसल की मुआवजा दिलाए जाने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे हैं।



