कटनी पहुंची प्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती


कटनी दर्पण। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अल्प समय के लिए आज कटनी पहुची ओर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की वही पत्रकारों से भी चर्चा की उमा भारती ने बातचीत में पत्रकारों से कहा कि जैसे तिरंगा और गंगा के लिए उन्होंने काम किया है, वैसे ही अब गाय माता के लिए काम करेंगी। भगवान कार्तिक की यही प्रेरणा है।
वही देश की राजधानी में चल रहे किसान आंदोलन पर उमा जी ने कहा -शांति पूर्ण तरीके से किसान सरकार के सामने रखे अपनी बातों को रखे और किसी के बहकावे में ना आये किसान ही देश को चला रहा है. किसान को समय पर खाद्य मिले समय पर बीज मिले समय पर बिजली मिले और समय पर उचित मूल्य मिले तो वह कर्जदार नहीं होगा बल्कि कर्ज दाता हो जाएगा किसानों की समस्या बहुत व्यापक है उसके लिए किसानों को थोड़ा धैर्य से बात करना चाहिए । शिवराज सरकार और योगी सरकार पर मैं कुछ नही कहना चाहती बोलकर टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गई।



