छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद ने चौरई में और तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में मनाया जश्न

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचण्ड जीत पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में भाजपा में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर जहां सांसद बंटी विवेक साहू ने चौरई प्रवास के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाया वहीं सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में भी भाजपा के तमाम वरिश्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह प्रचण्ड जीत हासिल हुई है। बिहार की जनता ने भाजपा शासित राज्यों में हो रहे चहुँमुखी विकास को देखते हुए और एनडीए पर भरोसा करते हुए इस विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक वोटिंग करते हुए एनडीए को बहुमत दिलाया है। यह जीत बिहार की जनता की जीत है। सांसद श्री साहू ने बताया कि बिहार राज्य में निवासरत महिलाओं ने भी इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ऐतिहासिक वोंटिग की उन्होंने भाजपा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के भाजपा के संकल्प पर विश्वास जताया है। साथ ही बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनडीए द्वारा जताये गए भरोसे पर विश्वास किया है। वहीं अन्य वर्गो ने भी एनडीए पर भरोसा जताया है। बिहार की जनता द्वारा एनडीए पर जताये गए भरोसे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने चौरई में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की प्रमुख उपस्थिति में ढोल-नगाड़ों के बीच जहां भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया वहीं जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वहीं सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में भी वरिश्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा के तमाम वरिश्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया।
जीत के जश्न में शामिल हुए प्रमुख जन
बिहार में हुई एनडीए की प्रचण्ड जीत पर सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में जश्न मनाया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, लीला बजौलिया,नवीन बारस्कर, जगेन्द्र अल्डक,संतोश पटेल, मनोज सक्सेना, अलोक साहू, बलराम साहू, राजकुमार बघेल, कुंदन मिगलानी, जीत सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश चौरसिया दिनेशकांत मालवीय, नितेश गुप्ता, बिटटू मंडराह, रवि मालवी, धर्मेन्द्र वंशकार, आशीश बरहैया, ब्रजेश रघुवंशी, मनोज साहू,ऋशभ तिवारी, मयूर पटेल, मोरेश्वर हिवसे,बबलू पराते, ऋशभ ताम्रकार, दीपक कुर्मी, आविद गोलू खान, ऋशिकांत मालवीय,शिवा सरसवार, शंशाक चंदेल, सोनू कहार, नितेश साहू, तेजश मिश्रा, मोहित चौधरी,सूजल साहू, नितिन राउत, सत्यम बंदेवार,गणेश पाल,मंगेश कपाले, राजेश चौरे, मोहित बुनकर,सोमेन्द्र ठाकुर, प्रथम ठाकुर, अंकित दीक्षित, श्रीमती निशा गोस्वामी, विकास वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता व आमजन शामिल थे।
चौरई के कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
चौरई में आयोजित जश्न के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मदन राय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विनोद पाल, अनंत चौरसिया, संजय ठाकुर, संजू राय, गजेन्द्र राय, अजय रघुवंशी, गोलू यादव, साहिल चौरसिया, बलराम गोस्वामी, अनिल उइके, राजेन्द्र पन्द्राम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता व आमजन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88