शान्तं प्रज्ञा आश्रम में राम विवेक सोनकर ने मनाया अपना जन्मदिवस

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के सुपुत्र राम विवेक सोनकर ने आज अपना 28वां जन्मदिवस शान्तं प्रज्ञा आश्रम में भर्ती मरीजों के बीच मनाया .इस अवसर पर राम सोनकर ने आश्रम में भर्ती मरीजों के लिए स्वच्छ जल हेतु केंट आरो प्यूरीफायर और गरम कम्बल सेवार्थ प्रदान किये . साथ ही उन्होंने आश्रम में भर्ती मरीजों को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलाई .आज के जन्मदिवस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा युवा नेता समाज सेवी पिंटू पटेल, अधिवक्ता राकेश सेन,छोटे सोनी, मुकेश कुमार सेन ,चंचल गौतम,यश रंजन श्रीवास,अजय सराफ,विक्की पटेल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

आश्रम के सदस्यों ने जन्मदिवस के सुअवसर पर राम सोनकर को भगवान् श्रीराम का चित्र भेंट कर शुभकामनाये दी .


