गंगेरुआ के सेल्समैन ने कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां

पत्रकार को 500 रुपये देकर मामले को दबाने का किया गया प्रयास
सिवनी। सिवनी जिले के बरघाट तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति गंगेरुआ के शासकीय उचित मूल्य में सेल्समैन के द्वारा भारत सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण बीमारी के चलते कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी से बचने के लिए गाईडलाइन जारी किया हैं।जिसमें सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के द्वारा सभी सार्वजनिक स्थल एवं सरकारी संस्थान में कोरोना गाईड लाइन के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए है।लेकिन शासकीय उचित मूल्य गंगेरुआ के सेल्समैन श्री हरिराम टेमरे के द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को दरकिनार कर बिना मास्क पहने एवं सभी हितग्राहियों को बिना समझाईश के राशन वितरण का कार्य कर रहा है।जब इस संदर्भ में सेल्समैन श्री हरिराम टेमरे को कोरोना के गाइड लाइन अनुसार राशन वितरण करने कहा गया ।तो सेल्समैन टेमरे के द्वारा 200 रुपये लेकर जाने को कहा गया।यह बात सभी हितग्राही सुन व देख रहे थे।ऐसे गैर जिम्मेदार सेल्समैन सरकार एवं प्रशासन के नियमों की दरकिनार एक गंभीर भ्रष्टाचार को जन्म देते है।सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक ने बताया कि सेल्समैन हरिराम टेमरे हमेशा की हमेशा शिकायत आती है।लेकिन उसमें अभी भी कोई बदलाव नजर नही आते है।वही ग्रामीणों ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि सेल्समैन के द्वारा राशन कटौती कर राशन वितरण किया जा रहा है।साथ ही केरोसिन को भी अधिक दर में व्यापारियों को दिया जाता है।उन्होने कहा कि हमारे हक का राशन व केरोसिन की कटौती कर ब्लैक में व्यापारियों को थोक रेट में बेचा जाता है। अब देखना यह होगा कि उपायुक्त सहकारिता विभाग के अधिकारी इस बे-लगाम सेल्समैन पर जांच कर क्या कार्यवाही के आदेश देते है।वहीं पत्रकार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सेल्समैन द्वारा मामले को दबाने के लिए 500 रुपये तक दिए जाने की बात कहीं जिसका प्रमाण एक वीडियो के रूप में है।अब सहकारिता विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।तथा जांच के आदेश कर क्या कार्यवाही अमल में लेता है।



