धान खरीदी केंद्रों में अब धीरे-धीरे पहुंचने लगे किसान

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हुई तो लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, पर जिले के अधिकतर खरीद केंद्रों में सन्नाटा ही पसरा हुआ था। गौरतलब है कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 16 नवंबर से 15 जनवरी तक धान की खरीदी की जाएगी, लेकिन जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में किसान नहीं पहुंच रहे थे ,लेकिन अब धीरे-धीरे खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की रफ्तार पकड़ रही है, किसान अब धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेच रहे हैं। बताया गया कि किसानों के धान को आनामानक बताकर धान की खरीद नहीं की जा रही थी, जिससे किसान परेशान थे, लेकिन अब जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में किसान पहुंचकर अपनी उपज बेच रहे हैं। गौरतलब है कि खरीदी की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, किसान खरीदी केंद्र पर पहुंचकर उपज बेचना शुरू कर दिए हैं, बताया गया कि प्रशासन स्तर पर भी किसानों को कुछ रियायत दी गई है।



