धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचे किसान की मौत

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत खरीदी केंद्र खरगहना में धान बेचते समय एक किसान की मौत हो गई। जानकारी में बताया गया कि खरगहना गांव निवासी मृतक फत्ते सिंह गौतम उम्र लगभग 54 वर्ष जो कल शुक्रवार सुबह-सुबह अपनी धान की उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था, धान में छन्ना, पंखा करने के बाद धान की तोलाई शुरू करने करते समय अचानक किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और वही खरीदी केंद्र में ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद किसान को मृत अवस्था में ही टैक्सी से ग्रह ग्राम लाया गया, मामले को लेकर खरीदी केंद्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।किसानों ने आरोप लगाया कि जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है।सूचना के बाद घटनास्थल पर तहसीलदार भी पहुंचे जो परिवार को सांत्वना देते हुए नजर आए।घटना के बाद मृतक किसान के धान को तौल कर कर्मचारियों द्वारा गोदाम में रखवा दिया गया है।



