रेल्वे की वाणिज्य निरीक्षक पुष्पा द्विवेदी सम्मानित

जबलपुर दर्पण। पशिचम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक कार्यालय जबलपुर में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ पुष्पा द्विवेदी को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके कर्तव्य के अतिरिक्त किये गये उत्कृष्ठ कार्य एवं सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान तथा रेलवे की वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पालईज यूनियन की संरक्षक रेलवे कर्मचारियों के हित के लिए किए गए सराहनीय कार्य व अनाथलय के बच्चों के लिए सेवा भाव उनके खाने पीने का ध्यान रखना एवं उनकी शिक्षा का प्रबन्ध करना, उनके जीवनयापन की व्यवस्था करना, बीमार लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था करवाना, कैन्सर पीडित लोगों की सहायता एवं सेवा करना, ज्याइंटस क्लब के माध्यम से पीड़ीत मानव की सेवा करना, स्काउट गाइड की सक्रिय मेम्बर, महिलाओं के लिए महिला एवं बाल कल्याण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण व कला, खेलकूद में सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्यो के लिए पुष्पा द्विवेदी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
इस संबंध में पुष्पा द्विवेदी ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण व कला, के क्षेत्र में कार्य कर रही है सामाजिक कार्य खासकर छोटे-छोटे बच्चे जिन्हें बाल्य अवस्था में शिक्षा की जरुरत होती है लेकिन उन्हें नही मिल पाती बस ऐसे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के काम के अलावा वह हमेशा जरुरतमंदों की मदद के लिए काम करती रहती है । पुष्पा द्विवेदी शासकीय कार्य के अतिरिक्त समाज सेवा में सक्रिय है समाजिक कार्यों से ही पुष्पा द्विवेदी को अलग-अलग मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है।



