विधायक पद यात्रा में नितिन ताम्रकार ने चुनावी झांकी सजाई, लोगों के बीच ये यात्रा बना चर्चा का विषय

गोवर्धन गुप्ता मैहर। मैहर में आयोजित हुई विधायक पदयात्रा की सुरुआत मैहर देवी जी धाम से हुई पद यात्रा में क्षेत्र के चहेते गरीबो के कवच पार्षद नितिन ताम्रकार के साथियों द्वारा भारी जन समूह के साथ भारी भीड़ इकठ्ठा कर मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी का जगह जगह भव्य स्वागत कराया जिसे देख मैहर की जनता व नारायण त्रिपाठी भी प्रसन्न हो गए यहाँ तक की शारदा देवी जी धाम से हनुमान टोला होते हुए पदयात्रा में उमड़ा जन समूह घंटाघर व कटरा बाजार पहुचे जहाँ भीड़ को देख स्थानीय जनता के बीच पदयात्रा चुनावी बिगुल की तरह लगने लगा और जनता अब समझने लगी है कि नगरीय चुनाव की झांकी नितिन ताम्रकार की ओर इशारा कर दी है। जब कि सारी व्यवस्थाओ के बीच जनता को ये दिखया गया कि शहर को स्वच्छ,सुन्दर,सुनियोजित,और व्यवस्थित बनाने के लिए ये पदयात्रा निकाली गई जिसमे क्षेत्र की जनता भी आगे आकर सहयोग करे साथ ही नितिन ताम्रकार ने यह आयोजन में हुए शामिल सभी जन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।



