बरगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पीछा करके कालादेही पर पकड़ी गाड़ी,36 पेटी शराब जप्त

जबलपुर. जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही शराब की कालाबाजारी एवं गली-गली बिक रही शराब जिसका धड़ल्ले से कारोबारी फायदा उठा रहे हैं विगत महीने भर पहले लगातार दो बार बरगी पुलिस ने शराब तस्करों को गाड़ी समेत पकड़ा था । वहीँ दिनांक 6 जनवरी की रात्रि 2:00 बजे के लगभग बरगी सब इंस्पेक्टर धुर्वे एवं उनके स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर एक वैगनआर कार जिसका गाड़ी नंबर एम पी – 20 CJ मैं ड्राइवर और शराब तस्कर वीरेंद्र ठाकुर पिता समर सिंह उम्र 32 साल निवासी बेदी नगर जबलपुर को 36 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । वही बरगी पुलिस ने बताया कि लगातार आ रही शराब तस्करी की खबरों से पुलिस की गश्त के दौरान यह गाड़ी पीछा करने पर बरगी से 25 किलोमीटर दूरी पर कालादेही के पास पकड़ी गई । जिसमें वीरेंद्र ने बताया कि वह शराब बरघाट सिवनी से जबलपुर लेकर आ रहा था और वह ऐसा पहले भी करता आ रहा है।
गली-गली बिकती है शराब – बरगी के आसपास के क्षेत्र सहित ढाबों में छोटी मोटी दुकानों में हाईवे पर आप चाहे जहां शराब मिल जाएगी इसकी मुख्य वजह इस तरह कार के द्वारा लगातार बरगी हाईवे पर शराब की तस्करी होना बताया जाता है । कुछ पर पुलिस की नजर तो पड़ जाती हैं और कुछ शराब तस्कर निकल जाते हैं ।
रात्रि गस्त के दौरान स्टाफ ने की शानदार कार्यवाही-बरगी पुलिस के संपूर्ण स्टाफ ने मिलकर सफलता प्राप्त की।इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान सब इंस्पेक्टर आर एस धुर्वे , अरविंद सिसोदिया , कुलदीप पटेल के साथ स्टाफ ने घेराबंदी करके इस शराब तस्कर को गिरफ्तार किया ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



