जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

स्वनिधि संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र

जबलपुर। आत्मनिर्भर भारत अंतर्गत पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत आज इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री के स्वनिधि संवाद कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण मानस भवन में दिखाया गया।
मानस भवन में आयोजित स्वनिधि संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा,नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार सहित अधिकारी- कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में में स्ट्रीट वेंडर हितग्राही उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय विश्नोई ने कहा कि ‘सबका साथ,सबका विकास सिर्फ नारा नहीं बल्कि सच्चाई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात की थी, यही सरकार की विचारधारा है और उसी अनुरूप सारी योजनाएं बन रही है, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना में ऋण वितरण के लिए सरलीकरण आवश्यक है ताकि हितग्राही इसके लिए परेशान ना हो उन्होंने बैंकर्स से भी कहा कि वे दिशा में अपने व्यवहार परिवर्तन करें। विधायक रोहाणी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी की अर्थव्यवस्था बिगड़ चुकी थी और स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत दी जाने वाली राशि पथ विक्रेताओं के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है। विधायक विनय सक्सेना ने भी योजना के सरलीकरण पर जोर दिया ताकि लोगों को सरलता से स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ मिल सके।
इस दौरान बताया गया कि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत जिले के शहरी क्षेत्र में 15 हजार हितग्राहियों को स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर योजना के लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। पूर्व मंत्री व विधायक बिश्नोई ने सभी को स्वच्छता शपथ दिला कर स्वच्छता को बनाए रखने के लिये भी प्रेरित किया। ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88