बारदानों की परेशानी व अन्य समस्याओं को लेकर किसान संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम दिया आवेदन

मनीष श्रीवास जबलपुर। जिले सहित ग्रामीणों में सिहोराधान खरीदी केन्द्र पर लगातार किसानों की समस्या बढ़ती ही चली आ रही हैं विगत लम्बे समय से किसानों को हो रही बार दाने और परिवहन को लेकर लगातार जिला जिला अधिकारी से लेकर ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को लगातार शिकायते मिल रही हैं ।फिर भी इन किसानों की परेशानी को दूर करने में अधिकारियों को लम्बा समय लग जाता है पर लगातार शासन प्रशासन इन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशानिर्देश जारी करता है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये । उसके बाद भी लगातार अनुविभागीय अधिकारी के पास बारदानों के साथ किसानों की शिकायत लिखित आवेदन पत्र के साथ पहुंच रही हैं ।
बारदाने की समस्या सहित अन्य बिंदुओं को लेकर किसान संगठन ने सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी को दिया लिखित रूप से आवेदन ,जल्द पूरा करे इन सभी खरीदी केन्द्रों में बारदाने सहित अन्य समस्याओं को ।
निम्न बिंदुओं को लेकर की गई मांग – 4 बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या अनुसार अंतिम तिथि से पूर्व पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ।
नियमित रूप से 3 दिवस के अंदर भुगतान किया जाए ।
अंतिम तिथि तक समस्त पंजीकृत किसानों का माल क्रय कर लिया जाए..अगर खरीदी केंद्रों पंजीकृत किसानों का अंतिम तिथि तकमाल क्रय नहीं होता तो इसकी जवाबदेही संबंधित सोसाइटी एवं प्रशासन की होगी। सोसायटी कर्मचारियों द्वारा किसी भी किसान का मानसिक एवं आर्थिक शोषण न किया जाए और आप के माध्यम से निरंतर केंद्रों पर निगरानी की जावे।
किसान संगठन में आवेदन देते समय उपस्थित रहे – अखिलेश शारदानंद दीवान, जितेंन्द्र सचिन सेन, संतोष वर्मा , बंदरकोला सोसाइटी लखनपुर सोसाइटी एवं हृदय नगर गोसलपुर ओपन कैप खरीदी केंद्र से भी बहुत से किसानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपनी पीड़ा एसडीएम के समक्ष रखते हुए उचित व्यवस्था करने की माग की ।



