डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गुणवत्ता हीन सड़क निर्माण कार्य में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

  • महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने विभागीय अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने डिंड़ौरी कलेक्टर बी कर्तिकेयन को ज्ञापन सौंपा है।जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने मुझे ज्ञापन दिया था, मैंने संबंधित अधिकारी से बात कर निराकरण करने को कहा फिर अभी तक कोई अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि मझियाखार के ग्रामीणों को पहली बार पक्की सड़क की सौगात मिली है, जहां भ्रष्टाचार करके ठेकेदार द्वारा 24 घंटे के अंदर ही गुणवत्ता हीन सड़क का निर्माण कार्य कर दिया गया। सड़क निर्माण में ठेकेदार के साथ शासन और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया गया है। गौरतलब है कि डिंडौरी जिले के विकास खंड बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियाखार के ग्रामीणों को पहली बार सड़क की सुविधा मिल रही है, ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्य में डामर की पतली परत बिछाकर सरकार से मोटी रकम वसूली गई, स्थानीय ग्रामीणों ने ज्ञापन में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया गया कि मझियाखार से लिखनी तक 03 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। जो कि 24 घंटे में गिट्टी डाली गई बैस डाली और डामली कारण कर दिया गया आरोप है कि उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता देखने के बाद नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी और गुस्सा है।

  • आजादी के बाद पहली बार गांव में बन रही है सड़क।
    स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो गांव में आजादी के बाद बड़ी मुश्किलों से सड़क बन रही है, इस पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ महीने से ज्यादा सड़क नहीं टिक पाएगी। पूर्व में गांव में सड़क न होने पर 108 सहित पुलिस वाहन और एम्बुलेंस नहीं आ पाती थी, बड़ी मुश्किल से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन गुड़वताहीन निर्माण के कारण ग्रामीणों में गुस्सा और नाराजगी व्याप्त है। जानकारी के बाद जनप्रतिनिधी होने के नाते मौका स्थल पर पहुंच कर संबंधित अधिकारियों से बात कि पर 3-4 घंटे बैठे रहने के बावजूद विभाग का कोई भी जबावदार अधिकारी मौका स्थल नहीं आया और देखते ही देखते 24 घंटे के अंदर ही डामरीकरण कर रोड़ बना दी गई,ग्राम पंचायत मझियाखार से लिखनी डमली करण सड़क को गुणवक्ता युक्त बनाया जाने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88