खुराना आई केयर सेंटर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 24 जनवरी को

छतरपुर। शहर के जवाहर रोड पर स्थित खुराना आई केयर सेंटर में आगामी 24 जनवरी दिन रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मशीनों की सहायता से मरीजों की जांच एवं अन्य उपचार किया जाएगा।
इस शिविर में 60 साल से ऊपर बुजुर्गों की निशुल्क नेत्र जांच संपूर्ण मशीनों द्वारा की जाएगी तथा उनको दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी और जो मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित होंगे उनका ऑपरेशन कम शुल्क में अस्पताल परिसर में ही आगे किया जाएगा | खुराना आई केयर सेंटर के संचालक द्वारा शहर के लोगों खासतौर पर बुजुर्गों से अपील की है कि जो लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में कई कारणों से नहीं पहुंच पाते उनके लिए यह एक अच्छा मौका है वह 24 जनवरी को सुबह 10:00 से 1:00 के बीच में अपने नेत्र की जांच करा सकते है।



