मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

प्रिंस कप पर हुआ फाइन स्पोर्ट्स का कब्जा

सुपर ओवर से हुआ मैच का निर्णय हुआ पुरूष्कार वितरण

मण्डला। प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मण्डला द्वारा 25 दिसम्बर 2020 से महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में प्रारम्भ 48 वीं प्रिंस कप लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ। मैच उपरांत समापन समारोह एवं पुरूष्कार वितरण कार्यक्रम मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम के मुख्यातिथ्य,भीष्म द्विवेदी जिला अध्यक्ष भा जा पा मण्डला एवं संजय सिंह परिहार सचिव म.प्र.कांग्रेस के विशिष्ट आतिथ्य में सपन्न हुआ इस अवसर अनुराग चौरसिया नगर अध्यक्ष भा जा पा, जयदत्त झा पूर्व नगर अध्यक्ष, पारस असरानी, रानुराजपूत, विजय निखर, उमाशंकर सिंधिया, वरिष्ठ क्रिकेटर केसरी कुमार तिवारी, अजय मिश्र प्रशांत नीलकंठ दीक्षित उपस्थित रहे इस प्रतियोगिता अंतिम मुकाबला फ़ाईन स्पोर्ट्स एवं विजडम स्पोर्ट्स के बीच खेला गया दोनों टीम निर्धारित 25 ओवरों में 121 रन बना कर बराबरी में जिसके कारण सुपर ओवर से मैच का निर्णय हुआ जिसमें फ़ाईन स्पोर्ट्स के बल्लेबाज अंचल केवट ने चौका मारकरअपनी टीम को जीत दिलाकर मैच जीतकर प्रिंस कप पर अपना कब्जा किया । पुरूष्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्यातिथि देवसिंह सैयाम ने खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते हुए दोनों टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारे द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में चल रही खेल गतिविधियों को बढ़ाने और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में प्रिंस कप का यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित हुआ और उन्होंने व्यक्तिगत विजेता उपविजेता टीम 5-5 हजार का इनाम देने की घोषणा की।पूर्व नगर अध्यक्ष जयदत्त झा ने कहा कि बहुत कम ऐसे टूर्नामेंट होते है जिनकी आयु 48 वर्ष है और निरन्तर चल रही है इस प्रतियोगिता की 50वीं प्रतियोगिता राज्यस्तरीय की जाएगी ओर प्रतियोगिता के दौरान या समापन समारोह में नेशनल क्रिकेटर को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा जिससे आने वाली पीढ़ी का उत्साहवर्धन हो। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी ने प्रिंस स्पोर्ट्स के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की प्रशंशा करते हुए कहा कि उनके क्रिकेट प्रति उनकी लगन और लगातार इस प्रतियोगिता का संचालन करना सराहनीय है और कहा कि यह बहुत पुरानी प्रतियोगिता है निश्चत ही आने वाले समय मे 50वीं प्रिंस कप प्रतियोगिता सभी खेल प्रमियों एवं स्वयं के सहयोग से प्रिंस स्पोर्ट्स के साथ करने को कहा।फाइनल मैच की सराहना करते हुए रनर विनर टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उनके खेल की सराहना की।सचिव म प्र कांग्रेस संजय सिंह परिहार ने फाइनल मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया औऱ कि प्रिंस कप की पचासवीं प्रतियोगिता की पूरी सीरीज, शुरू से अंत तक के पुरूष्कार व्यक्तिगत देने की मंच से घोषणा की।
इस समापन समारोह में आमंत्रित अततिथियो के द्वारा खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया । पुरूष्कार वितरण के पूर्व प्रिंस कप का पहला टूर्नामेंट खेलने वाले वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी केसरी कुमार तिवारी को मंच के द्वारा शाल एवं सम्मान चिन्ह देकर संम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ क्रिकेटर अजय मिश्रा एवं प्रशांत नीलकंठ दीक्षित का भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के लीग के मैच में कमलेश चौहान, गौतम बसन्त,धर्मेद्र, प्रतीक,चन्दू,अनुराग पांडे, निशांत झा, नीरज, प्रकाश सोनी, शिवांशु तिवारी, को स्वर्गीय मो इस्माइल खान की स्मृति में मैन ऑफ मैच की ट्राफी साथ ही क्वार्टर फाइनल मैच के मेनऑफ द मैच रहे सम्पत,दुर्गेश नंदा,अंकित,मुकेश को स्वर्गीय प्रसन्न झा की स्मृति में ओर सेमीफाइनल मैच के मेनऑफ द मैच रहे ऋत्विक पाठक, गौरव राजू एवं फाइनल के ललित तिवारी को शर्मा स्पोर्ट्स एवं सन्मति स्पोर्ट्स के सहयोग से पुरुस्कृत किया गया। इस पूरी प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन ऋत्विक पाठक को शुभा मोटर्स के द्वारा ,बेस्ट गेंदबाज ललित तिवारी को अंकित डीके की स्मृति में ,बेस्ट फील्डर अंचल केवट को ममता बाजपेयी की स्मृति में,बेस्ट कैच हिमांचल एवं मेन ऑफ द सीरीज विजडम के अंकित ज्योतिषि को स्व.सुशील तिवारी की स्मृति में टॉफी प्रदान की गई इसके साथ ही इस प्रतियोगिता की अनुशाषित टीम पटवारी इलेवन को स्व.कौशल्या परिहार की स्मृति में,उभरती टीम स्काई ब्लू को स्व.प्रेमचन्द्र शुक्ला की स्मृति में,स्टाइलिस्ट प्लेयर एवं बेस्ट स्कोरर का खिताब सचिन तिवारी को दिया गया साथ ही शिवम दुबे को भी स्टाइलिस्ट प्लेयर की ट्रॉफी से नवाजा गया।सी टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम विजडम स्पोर्ट्स को मिशन एकेडमी द्वार पुरष्कृत किया गया इसके साथ ही आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियो को राजेन्द्र तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ठ छायांकन के लिए कपिल वर्मा एवं संतोष तिवारी को सम्मानित किया गया अंत मे अतिथियों के कर कमलों से इस प्रतियोगिता की उपविजेता रही विजडम इलेवन को स्व.श्रीमति मोहिनी वर्मा की स्मृति में उपविजेता की ट्राफी व स्व चन्द्रशेखर मिश्रा की स्मृति में 7500रु नगद एवं विजेता टीम फाइन स्पोर्ट्स को शुभा मोटर्स कटरा द्वारा विजेता प्रिंस कप 2021एवं प्रिंस स्पोर्ट्स द्वारा 15000 की नगद राशि इनाम स्वरूप दी गई।इन अवसर समिति द्वारा प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में संजय तिवारी,लक्ष्मण बर्मन,बंटी राय,ज्ञानेंद्र झा,संतोष बर्मन,संजीव बाजपेई,रूपेश असरानी,मयंक अग्रवाल,सुधीर उपाध्याय,संजय बाजपेयी,सोनू पाण्डे,आरिफ खान,समीर बाजपेई,बंटी भाँगरे,एवं अन्य खिलाड़ियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस प्रतियो गिता के आयोजक राजेन्द्र तिवारी ने आमंत्रित अतिथियों,खिलाड़ियों,दर्शकगण,एवं प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोगियों के मंच से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88