प्रोजेक्ट अमेहटा आने से मिलेगा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार

युवाओं में खुशी का माहौल
कैमोर। प्रोजेक्टर अमेहटा आने से स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने की अवसर बढ़ गए हैं गौरतलब है कि एसीसी कैमोर द्वारा 1800 सौ करोड़ की लागत से नए सीमेंट प्लांट की स्थापना की जा रही है मैनेजमेंट ने भरोसा दिया है कि पहले क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। एसीसी सीमेंट वैसे ही अपनी उत्पादना से पूरे देश में जगह बना ली है और इसी ऊंचाई को और आगे बढ़ाते हुए कैमोर सीमेंट वर्क्स के समीप ग्राम में एक और प्रोजेक्ट लगने जा रहा है जिसका नाम दिया गया है अमेहटा प्रोजेक्ट लिहाजा इस प्रोजेक्ट के आने से स्थानीय युवाओं में खुशी का माहौल है साथ ही स्थानीय व्यापारियों का भी व्यापार बढ़ेगा इस पर एसीसी मैनेजमेंट ने भी भरोसा दिलाया है कि पहले आसपास के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।



