अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शराब पीने,रूपयो न देने पर चाकू से हमला:आरोपियों की तलाश जारी

जबलपुर दर्पण नप्र। शक्ति दुबे आनंद नगर निवासी ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल की दुकान रात में बंद करके घर जा रहा था तभी आनंद बस स्टाप के सामने दानिश अफरीदी,अरसद खान आये और उससे शराब पीेनेे के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा,उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलौज कर दानिश ने चाकू से हमलाकर पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी अरसद ने बेल्ट से हमलाकर पीठ, पेट कमर में चोटें पहुॅचा दी तथा दोनों हाथ मुक्कों से भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



