कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
बड़गांव में चक्काजाम का दिखा व्यापक असर

कटनी/रीठी दर्पण। तीन सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश मे हुए किसान आंदोलन का रीठी के बड़गांव मे भी व्यापक असर देखा गया। किसानो द्वारा कटनी-दमोह मार्ग पर बड़गांव के नीम चौराहा पर चक्काजाम कर आंदोलन किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले आंदोलन में यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। इस दौरान
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल रामलाल पटेल पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष दीनदयाल पटेल ब्लॉक सचिव छोटे पटेल सहित बड़ी संख्या किसान जन व नेता उपस्थित थे।



