जिले में पुलिस कर्मचारी अधिकारी इधर से उधर

दमोह । जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को एक बार फिर स्थानांतरण सूची जारी कर पुलिस अधिकारियो को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। सूची के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक कमला प्रसाद शर्मा को थानां हिंडोरिया से रक्षित केंद्र दमोह, प्रधान आरक्षक सूर्य नारायण यादव को जबेरा से तेजगढ़, गोविंद सिंह को थाना पटेरा से थाना अजाक, भगवान सिंह ठाकुर को चौकी फतेहपुर से थाना अजाक, गोविंद विदोलया को थाना हटा से रक्षित केंद्र दमोह, पुरुषोत्तम तिवारी दमोह देहात से रक्षित केंद्र दमोह, आरक्षक सतेंद्र कुमार दुबे को चौकी फतेहपुर से थाना नोहटा, वीरेंद्र मिश्रा को दमोह देहात से थाना कोतवाली, रोहित सिंह को हटा से थाना दमोह देहात, शैलेन्द्र सिंह बघेल को चौकी फुटेरा से थाना रनेह, नीलेश साहू को रक्षित केंद्र दमोह से चौकी केरबना, शालिम खान को थाना तेंदूखेड़ा से थाना कोतवाली, कमल सिंह लोधी को जबेरा से थाना रनेह, सूरत सिंह को नोहटा से थाना कोतवाली, राहुल तिवारी को रजपुरा से दमोह देहात, रामगोपाल अहिरवार दमोह देहात से रजपुरा, महिला आरक्षक सोनाली चौहान को हटा से कोतवाली, आरक्षक राजकुमार पटेल को रक्षित केंद्र से नोहटा, डेलन सिंह को पटेरा से कोतवाली, प्रकाश नामदेव को कुम्हारी से थाना जबेरा, महिला आरक्षक स्वाति नामदेव को कुम्हारी से जबेरा, आरक्षक संदीप दीक्षित को रक्षित केंद्र दमोह से दमोह देहात, मोहन लाल अहिरवार को पथरिया से रजपुरा, डैनी सिंह उइके को मड़ियादो से कुम्हारी, राधेश्याम परिहार को मड़ियादो से कुम्हारी, तुलसीराम पटेल को दमोह देहात से थाना मड़ियादो, राम सिंह लोधी को पथरिया से मड़ियादो, जितेंद्र प्रजापति को रक्षित केंद्र से पथरिया स्थानांतरित किया गया है।



