जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हितकारिणी महिला महाविद्यालय में प्राध्यापकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया समापन

जबलपुर। प्रमाण पत्रों का वितरण “एन .एस .टी .ई . डी. डी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ,भारत सरकार द्वारा जबलपुर में दिनांक 27 जनवरी 2021 से संचालित “फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम” का आज दिनांक 9 फरवरी 2021 को समापन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों में उन सभी क्षमताओं एवं गुणों का विकास करना था जिससे कि वह अपने छात्रों को उधमिता हेतु प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन प्रदान कर सकें । इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर जिले के 40 प्राध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निम्न विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान किया गया- माननीय प्रोफेसर कपिल देव जी मिश्रा (कुलपति )रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ,जबलपुर , अवनीश शर्मा (सहायक महाप्रबंधक )एमपीकान लिमिटेड, भोपाल ,डाॅ.निलेश पांण्डे (प्राचार्य )हितकारिणी महिला महाविद्यालय, जबलपुर , संजय चौबे (काउंसलर- मोटीवेटर) मुंबई, प्रो. अनुराग एस.डी. राय, रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल ,प्रो. राजेंद्र दीक्षित, प्र डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर ,डॉ.एस. पी. गुप्ता (प्रोफेसर) बिपिन बिहारी कॉलेज, झांसी , एस.पी. सिंह (वैज्ञानिक)सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ,भोपाल, मनोज जैन (एडवाइजर) अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ,भोपाल ,अंकित पालीवाल (सी.ए.),सागर, प्रवीण कुमार कीर ( स्वीकृति प्रबंधक) आर.ए.सी.सी., मुख्य शाखा ,भारतीय स्टेट बैंक ,इटारसी , विपिन सिंह चौहान (ट्रेनर)एम.आई.सी. इंस्टीट्यूट ,भोपाल , डॉ.एम.के.तिवारी (साइंटिस्ट) शास. बी.एम. एग्रीकल्चर कॉलेज ,खंडवा , मनोज कुमार शर्मा( सहायक प्रबंधक) एफ.डी.डी.आई., छिंदवाड़ा , गौरव मालवीय (सहायक महाप्रबंधक) रिलायंस जिओ,मुंबई ,राजेंद्र सक्सेना (मोटीवेटर) मुंबई, विनीत रजक (प्रबंधक )जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जबलपुर, आशीष पांण्डे ,(संचालक) श्रीजी इंडस्ट्रीज, बैतूल ,डॉ. डी.के. श्रीवास्तव (वैज्ञानिक) शासकीय बीएम एग्रीकल्चर कॉलेज ,खंडवा , डॉ.राजेंद्र सिंह ठाकुर (साइंटिस्ट )खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, डॉ. सुनील चौधरी( प्रबंधक) पशु आहार संयंत्र, मध्यप्रदेश राज्य कुक्कुट वित्त विकास निगम, किरतपुर, इटारसी, अर्पण चांडक( संचालक) द्वारकाधीश इंडस्ट्रीज, इटारसी ,शीलेष मालवीय (कार्यक्रम समन्वयक) एमपीकान लिमिटेड, भोपाल । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डॉ.रंजना मिश्रा (ओएसडी) हायर एजुकेशन, जबलपुर संभाग , एड अशोक गुप्ता चेयरमेन हितकारिणी विधि महाविद्यालय जबलपुर ,के कर- कमलों द्वारा प्रमाण -पत्रों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88