6 अक्टूबर कोनगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा बरेला महोत्सव

बरेला जबलपुर दर्पण । सांस्कृतिक धार्मिक बरेला नगर की गौरव गाथाओं एवं नगर के गौरव साली इतिहास को लेकर नगर परिषद बरेला शरद पूर्णिमा को प्रतिवर्ष बरेला महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे
दादा ठन ठन पाल जी की तपो भूमि एवं क्रीड़ास्थली,दादाजी को समर्पित यह कार्यक्रम दादा दरबार बस स्टैंड के सामने प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें बरेला की सांस्कृतिक धार्मिक विरासत को बनाए रखने हेतु इस वर्ष मे कार्यक्रम मे नगर के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों समितियां का सम्मान समारोह एवं इंडियन आइडल फेम पूरे भारत में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले राजस्थान के गायक कलाकार सवाई भाट अपनी मनमोहक गानों की प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे पूरा नगर कार्यक्रम में होगा शामिल घर-घर एवं मंदिर मंदिर दीपक जलाने एवं सभी मंदिरो लाइटिंग प्रकाश व्यवस्था एवं एक उत्सव आनंद का वातावरण नगर में बरेला महोत्सव के रूप में शरद पूर्णिमा को बनाने का निर्णय लिया गया. यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष बनाया जायेगा एवं कार्यक्रम के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि माननीय पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु भैया रहेंगे। बरेला महोत्सव को सफल बनाने एवं नगर वासियों की सहभागिता कार्यक्रम में सुनिश्चित करने का आव्हान एवं एक महत्वपूर्ण काम काजी बैठक का आयोजन नगर परिषद बरेला मे किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे,उपाध्यक्ष श्रीमती सोनम सोनू सोनकर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडे, इंजीनियर संजय कैथवास,सहित सभी पार्षद,एवं नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



